अटूट श्रद्धा के साथ मनाया गया श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पूरब

- सहारनपुर में कथा व कीरतन से संगत को निहाल करते रागी जत्थे।
सहारनपुर। साहिब श्री गुरू गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पुरब के उपलक्ष में एक महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया। इस अवसर रागी जत्थेदारों ने कथा व कीर्तन से संगत को निहाल किया और गुरू का अटूट लंगर भी बरता गया। आज गुरूद्वारा रोड़ स्थित गुरूद्भारा परिसर में श्री गुरुसिह सभा के तत्वाधान में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पूरब श्रद्धा के साथ मनाया गया। आज गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में प्रात: 6.00 बजे प्रभातफेरी का स्वागत किया गया।
प्रात: 10.00 बजे से सिंह सभा के दीवान हाल में दीवान सजाया गया जिसमें सिंह साहब ज्ञानी मलकीत सिंह जी हैड ग्रंथी श्री अकाल तख्त साहिब, भाई गुरदेव सिंह जी आस्ट्रेलिया वाले, ज्ञानी प्रदीप सिंह जी जंडीयाला से, हैड ग्रंथी भाई अमरपाल सिंह जी कथा वाचक भाई बलजीत सिंह, भाई नरेन्द्र सिंह जी भाई गुरमीत सिंह जी हजूरी रागी सिंह समा, माई जितेन्द्र सिंह ग्रंथी जी ने कथा एवं कीरतन द्वारा वहां पर उपस्थित संगत को निहाल किया। दरबार की समाप्ती पर प्रधान सरदार बलबीर सिंह धीर ने सभी संगत को प्रकाश दिवस की बधाई दी एवं सभी का धन्यवाद किया। प्रात: 12.30 बजे से गुरू का लंगर अटूट चल रहा था जिसमे सभी संगत ने श्रद्धा से लंगर छक कर वाहिगुरू का धन्यवाद किया।
कीरतन दरबार में श्री गुरू सिंघ सभा के निम्न पदाधिकारी एवं अन्य सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। विशाल सर पर नगर विधायक राजीव गोबर मेयर डॉक्टर अजय सिंह पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक आदि ने मत्था टेक गुरु का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान श्री गुरु सिंह सभा की ओर से सभी अतिथियों को सरोपा भेंट किया गया। कीरतन दरबार के आयोजन का संचालन प्रधान, स, बलबीर सिंह धीर, सीनीयर मीत प्रधान दलजीत सिंह कोचर, महासचिव गुरविन्द्र सिंह कालडा, कोषाध्यक्ष सुजसबीर सिंह, गुरपुरब कनवीनर एम0पी सिंह चावला मनप्रीत सिंह बोबी, अननदीप सिंह दुआ, नरेन्द्रपाल सिंह सोनू, गुरप्रीत सिंह बतरा के साथ प्रभजोत सिंह सुरेन्द्रपाल सिंह, परमिन्दर सिंह कोहली, अरविन्द्रपाल सिंह चावला, गुरमीत सिंह शंटी, परमवीर सिंह मंगी, जसविन्द्र सिंह बग्गा, प्रीतपाल सिंह जुनेजा, आर. पी. सिंघ, डा0चरनजीत सिंह डा. स्वर्णजीत सिंह, परविन्द्रपाल सिंह सोनी, बाबा हरमोहन सिंह, हरेन्द्र सिंह चड्ढा, सतिंदर सिंह माकन, छवप्रीत सिंह, जसवंत सिंह बतरा, रनजीव सिंह प्रेमी, आई. पी. सिंह, रनजीव सिंह हरजी अमरजीत सिंह टीटा, गुरप्रीत सिंह बग्गा, पुनीत सिंह धीर रमनप्रीत सिंघ कालरा प्रीतम सिंह, गुरमीत सिंह खरबंदा, दीदार सिंह सेठी, ईन्द्रजीत सिंह खालसा, आशूदीप सिंघ, आन्नद, बलबीर सिंह चावला, रमनदीप सिंह सेठी, पुरषोत्तम सिंह दुआ, हरप्रीत सिंह हरीश, शानू हनीत सिंह (राजा), दलजीत सिंह बवेजा, सुरप्रीत सिंह आदि द्वारा किया गया।