दूसरे राज्यों के सहयोगकर्ताओं के लिए भी सेवा का केन्द्र बन चुका है प्रभु जी की रसोई: महापौर

- सहारनपुर में प्रभुजी की रसोई में सम्मानित करते आयोजक।
सहारनपुर [24CN]। लोक कल्याण समिति द्वारा पिछले लगभग चार वर्षों से अनवरत चल रही प्रभु जी रसोई के प्रांगण में आज रोटरी क्लब पानीपत के अध्यक्ष स. जसबीर सिंह कपूर व दूसरे रोटेरियन्स द्वारा 500 से अधिक गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन वितरित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे महापौर संजीव वालिया ने कहा कि जिस प्रकार पिछले लगभग चार वर्षों से और विशेषकर कोविड-19 के दौर में प्रभुजी की रसोई के सभी सदस्य टीम व सेवाभाव से बिना किसी अवकाश के जिला प्रशासन, नगर निगम व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से गरीब, असहाय, बच्चों, महिलाओं, विकलांगों व जरूरतमंद यात्रियों को दोपहर का उत्तम कोटि का भोजन नि:शुल्क वितरित किया गया जिसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है। इसी कारण से न केवल जनपद सहारनपुर बल्कि दूसरे राज्यों से सहयोगकर्ता व संस्थाएं आकर सेवा और समपर्ण भाव से सहयोग कर रहे हैं।
आज इस अवसर पर प्रमुख रूप से रोटरी क्लब क्लासिक द्वारा प्रभु जी की रसोई को एक कम्प्यूटर, अलमीरा के साथ-साथ आर्थिक सहयोग भी किया गया। लोक कल्याण समिति द्वारा महापौर संजीव वालिया, रोटरी क्लब पानीपत के अध्यक्ष स. जसबीर सिंह कपूर, रोटरी क्लब क्लासिक के अध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा, वरिष्ठ सीए संजय ढींगरा, प्रमुख कपड़ा व्यापारी भागीरथ सेठी, राजेश दुआ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुरली खन्ना, सतीश ठकराल, अनिल खुराना, पवन अरोडा, रमेश अरोड़ा, संजीव सचदेवा, संजय भसीन, अशोक मलिक, विक्रम चावला, अरविंदर पाल सिंह, जोधवीर सिंह बत्रा, रजत मक्कड, अनमोल दुआ, कंचन दुआ आदि मौजूद रहे।