खेत तालाब योजना में कृषकों के ऑनलाइन चयन की प्रक्रिया हेतु पोर्टल शुरू
सहारनपुर [24CN]: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत कृषि विभाग द्वारा संचालित वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना में खेत तालाब निर्माण हेतु कृषकों का आनलाइन चयन की प्रक्रिया हेतु पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल upagriculture.com खोल दिया गया है।
भूमि संरक्षण अधिकारी श्री रामजतन मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि किसान पोर्टल पर लॉगिन करके खेत तालाब निर्माण हेतु बुकिंग करा सकते है। कृषकों का चयन जनपद में निर्धारित लक्ष्यानुसार प्रथम आवत-प्रथम पावत के सिद्धान्त पर किया जायेगा। कृषकों द्वारा पंजीकरण के उपरान्त प्रति खेत तालाब हेतु एक हजार रूपये टोकन मनी जमा करना होगा। टोकन मनी जमा होने की आनलाइन पुष्टि होने के बाद आगामी 15 दिन में कृषकों को तालाब के निर्माण हेतु निर्धारित खेत की खतौनी, फोटो तथा निर्धारित घोषणा पत्र अपलोड करना होगा। इस हेतु 15 दिन निर्धारित है। अनुदान का भुगतान तीन किश्तों में डीबीटी के माध्यम से किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु कृषि विभाग में सम्पर्क कर सकते है।
