shobhit University Gangoh
 

‘डर, दमन और बदले की राजनीति..’, पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नीतीश सरकार पर निशाना

‘डर, दमन और बदले की राजनीति..’, पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नीतीश सरकार पर निशाना
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद

बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार देर रात को पटना स्थित उनके आवास से की गई. जिसे लेकर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सरकार पर निशाना साधा और इसे बदले की राजनीति का ऐलान बताया.

नगीना सांसद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा- ‘रात के अंधेरे में पूर्णिया के लोकप्रिय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी, बिहार की एनडीए सरकार की डर, दमन और बदले की राजनीति का खुला ऐलान है.

जो सत्ता जनता के सवालों से घबरा जाती है, वही सत्ता आधी रात को जननेताओं को निशाना बनाती है. यह क़ानून का राज नहीं, बल्कि सत्ता का अहंकार है. बीमारी के बावजूद एक जननेता को इस तरह निशाना बनाना, सत्ता की संवेदनहीनता और क्रूर मानसिकता को उजागर करता है.

बिहार की जनता सब समझ रही है. तानाशाही के खिलाफ यह लड़ाई और तेज़ होगी.’

Jamia Tibbia