अयोध्या में सरयू नदी के घटते जलस्तर पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार लगाएं गंभीर आरोप

अयोध्या में सरयू नदी के घटते जलस्तर पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार लगाएं गंभीर आरोप

रामनगरी अयोध्या पवित्र सरयू नदी के घाटों से दूर होती दिखाई दे रही हैं, जिससे बाद इस मुद्दे को लेकर सियासत तेज होती जा रही है. अयोध्या वाली फैजाबाद सीट लोकसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश प्रसाद ने इसे लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरयू नदी के घटते जलस्तर और घाटों से दूर होती धारा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला किया और इसके लिए सरकार की गलत नीतियों और परियोजनाओं को जिम्मेदार बताया. सपा सासंद ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की बालू खुदवाकर बेची गई, जिसके चलते सरयू की धारा प्रभावित हुई है.

सपा सांसद ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

अवधेश प्रसाद ने कहा कि अब सरयू नदी की मुख्य धारा अयोध्या की बजाय गोंडा की ओर बहने लगी है जो बेहद गंभीर मुद्दा है. वो इस मामले को लोकसभा में उठाएंगे और अपनी बात रखेंगे. उन्होंने दावा किया कि राम की पैड़ी पर भी पानी नहीं है और हैंडपंप से पानी भरकर व्यवस्था की जा रही है. इसे उन्होंने अयोध्या की छवि और आस्था के साथ खिलवाड़ बताया.

ऐतिहासिक धरोहरों को नुक़सान पहुंचाने का आरोप

सपा सांसद ने धार्मिक संदर्भ देते हुए कहा कि रामायण में गोस्वामी तुलसीदास ने भी लिखा है— ‘उत्तर दिसि बह सरयू पावन’ लेकिन, मौजूदा सरकार अपनी परियोजनाओं के जरिए इस ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर को नुकसान पहुंचा रही है.

अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो सरयू और घाटों को पहले से बेहतर तरीके से विकसित किया जाएगा और अयोध्या की गरिमा को पुनर्स्थापित किया जाएगा. फिलहाल इस बयान के बाद अयोध्या में सरयू और विकास परियोजनाओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है.  अभी तो गर्मी की शुरुआत भी ठीक से नहीं हुई है और सरयू नदी के घाट से धारा दूर हो गई हैं. ऐसे में आने वाले दिनों इस मुद्दे पर सियासत और गर्मा सकती है.


Leave a Reply