बरेली हिंसा पर यूपी में बढ़ेगी सियासी सरगर्मी? अखिलेश यादव ने लिया बड़ा फैसला, बनाई 14 लोगों की टीम

बरेली हिंसा पर यूपी में बढ़ेगी सियासी सरगर्मी? अखिलेश यादव ने लिया बड़ा फैसला, बनाई 14 लोगों की टीम

समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को बरेली जायेगा। बरेली में दिनांक 26 सितम्बर 2025 को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे थे। निर्दोष लोगों पर रास्ते में पुलिस और पीएसी द्वारा बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया। जिसमें बहुत से लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। 81 लोगों को जेल भेज दिया गया है। 4 बारात घर सीज कर दिये गये हैं। कई मकानों और दुकानों को बुलडोजर द्वारा ढहा दिया गया है। पुलिस द्वारा तीन लोगों का हाफ एनकाउटर कर दिया गया है।

प्रतिनिधिमण्डल पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं के निदान के लिए बरेली डीआई और कमिश्नर से मिलकर बात करेगा। तत्पश्चात् रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।

प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यगण हैं:-
नेता प्रतिपक्ष विधान सभा उ०प्र०
1. माता प्रसाद पाण्डेय
2. हरेन्द्र मलिक
– सांसद
3. सु इकरा हसन
– सांसद
4. जियाउर्रहमान बर्क
– सांसद
5. मोहिबुल्लाह
– सांसद
6. नीरज मौर्य
– सांसद
7. वीरपाल सिंह यादव
– पूर्व सांसद
8. प्रवीण सिंह ऐरन
– पूर्व सांसद
9. शिवचरन कश्यप
– जिलाध्यक्ष
10. शमीम खाँ सुल्तानी
– महानगर अध्यक्ष
11. अताउर्रहमान
-विधायक / प्रदेश महासचिव समाजवादी पार्टी उ०प्र०
12. शहजिल इस्लाम अंसारी
– विधायक
13. भगवत शरण गंगवार
– पूर्व मंत्री उ०प्र० सरकार
14. शुभलेश यादव
– प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उ०प्र०