स्कूल के समय महिलाओं व छात्राओं पर फब्तिया कस रहे युवक पर चला पुलिस का चाबूक

सूचना पर मौके पर पहुंची महिला एसआई शिवानी चैधरी ने मौके पर किया गिरफ्तार

मुकदमा दर्ज कर भेंजा जेल

देवबंद [24CN] : पुलिस ने सरेराह आती-जाती महिलाओं छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कस रहे और उनके साथ छेड़छाड़ करने हैं युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

देवबंद के भायला फाटक निवासी उस्मान पुत्र जहूर फाटक के निकट खड़ा होकर वहां से गुजर रही महिलाओं व छात्राओ पर अश्लील फब्तियां कस रहा था तथा उनके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और महिला एसआई शिवानी चैधरी पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंच गई और महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे उस्मान को दबोच लिया। पुलिस उस्मान को पकड़कर कोतवाली ले आई और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम कर दिया।

स्कूल टाइम में मनचले करते हैं छेड़छाड़
विदित हो कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय आने जाने वाली छात्राओं से मनचले युवक छेड़छाड़ करते हैं और उन पर अश्लील फब्तियां कसते हैं। इससे छात्राओं को अपनी पढ़ाई करने में दिक्कते हो रही है। इन मनचलों को सबक सिखाने के लिए पुलिस द्वारा अभियान शुरू कर दिया गया है।
कोतवाल पीयूष दीक्षित ने बताया की महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले किसी भी मनचले को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।