shobhit University Gangoh
 

महाकाल मंदिर में पुलिस से छीना-झपटी कर रहा था ‘विकास दुबे’, शक गहरा होने पर पुलिस ने पकड़ा

महाकाल मंदिर में पुलिस से छीना-झपटी कर रहा था ‘विकास दुबे’, शक गहरा होने पर पुलिस ने पकड़ा

लखनऊः यूपी में 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में विकास चिल्ला-चिल्ला कर बोल रहा था कि मैं विकास दूबे हूं। इस दौरान विकास को पकड़वाने वाले सिक्योरिटी गार्ड गोपाल सिंह ने बताया, “मैंने शक होने पर उसे पूछताछ के लिए रोका तो वह आनाकानी करने लगा। मुझे और ज्यादा शक हुआ, तो मैंने पुलिस को बुलाया। इस पर उसने मेरे साथ छीना-झपटी की। थोड़ी देर में पुलिस आई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।”

बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर की सिक्युरिटी टीम ने उसे संदिग्ध जानकर पकड़ लिया था। इसके बाद महाकाल थाना पुलिस को सूचना दी। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि विकास महाकाल मंदिर परिसर में पहुंचा और चिल्लाने लगा कि मैं विकास दुबे हूं, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

Jamia Tibbia