शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न सम्पन्न हुई पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा
- सहारनपुर में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच करते शिक्षक।
सहारनपुर। जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित कराई जाने वाली उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 परीक्षा आज दो पालियों में शांति एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। इस दौरान जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने महानगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि प्रदेश शासन द्वारा 14 व 15 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 परीक्षा करानी सुनिश्चित की गई थी। इसके चलते आज प्रथम दिन जनपद में दो पालियों में निर्धारित 25 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सम्पन्न कराई। इस दौरान जिला मैजिस्ट्रेट मनीष बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने महानगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाएं, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता तथा पुलिस बल की तैनाती का गहनता से जायजा लिया गया। साथ ही परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, केन्द्र पर्यवेक्षक निर्धारित प्रक्रियानुसार परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षता एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सजग दिखाई दिए। सभी 25 केन्द्रों आर्य कन्या इण्टर कॉलेज खालापार मटियामहल, बीडी बाजोरिया इण्टर कॉलेज बेहट रोड, बीएचएस इण्टर कॉलेज मिशन कम्पाउण्ड, गौरी शंकर इन्द्रपाल सिंह इण्टर कॉलेज दिल्ली रोड, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज लिंक रोड, राजकीय इण्टर कॉलेज कैलाशपुर, राजकीय इण्टर कॉलेज नेहरू मार्किट, गुरूनानक गर्ल्स इण्टर कॉलेज गांधी पार्क, गुरूनानक इण्टर कॉलेज अम्बाला रोड़, एचएवी इण्टर कॉलेज मातागढ कलसिया रोड़, इण्डस्ट्रीयल मुस्लिम गर्ल्स इण्टर कॉलेज आतिशबाजान कम्बोह का पुल, इस्लामिया इण्टर कॉलेज ईदगाह रोड, जेवी जैन इण्टर कॉलेज मातागढ कलसिया रोड, जेबीएस हिन्दू कन्या इण्टर कॉलेज रायवाला, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान, जनता इण्टर कॉलेज अहमदपुर ब्राहम्ण पिलखनी अम्बाला रोड, महाराज सिंह कॉलेज चकरोता रोड, मुन्नालाल एण्ड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज चिलकाना रोड़, राजकीय इण्टर कॉलेज कमेला रोड़, एसबीबीए इण्टर कॉलेज नियर धोबी घाट, एसडी इण्टर कॉलेज चकरोता रोड़, एसएएम इण्टर कॉलेज नियर घण्टाघर देहरादून रोड़, एसबीपी राजकीय गर्ल्स पोलिटेक्निक देहरादून रोड कुम्हारहेडा कैलाशपुर, श्री दिगम्बर जैन कन्या इण्टर कॉलेज छत्ता बारूमल एवं सियाराम इण्टर कॉलेज दिनारपुर गागलहेड़ी में दोनों पालियों परीक्षा निर्विघ्न, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराई गई।
परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक भेजने के लिए वाहनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। रेलवे विभाग ने भी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष रेलगाड़ियों की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा सम्पन्न होने के बाद भी परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक जाने के लिए भी व्यवस्था की गई थी। रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज आदि पर परीक्षार्थियों को जानकारी देने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
