shobhit University Gangoh
 

उत्तराखंड के राजभवन का घेराव करने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका

उत्तराखंड के राजभवन का घेराव करने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका
  • सहारनपुर में यूपी-उत्तराखंड सीमा पर धरने पर बैठे भाकियू से जुड़े किसान।

बिहारीगढ़ [24CN] । भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तराखंड के राजभवन का घेराव करने जा रहे भाकियू के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को सहारनपुर व उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून पहुंचने से पूर्व ही मनोहरपुर में बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। करीब 6 घंटे की जद्दोजहद के बाद हरिद्वार के जिलाधिकारी एवं देहरादून के एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन लेकर बामुश्किल जाम खुलवाया। आज सुबह रूड़की-भगवानपुर, मंगलौर व लक्सर के अलावा सहारनपुर के विभिन्न क्षेत्रों से भाकियू कार्यकर्ता यूनियन का झंडा लगी जीप, कारें एवं ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर देहरादून स्थित राजभवन का घेराव करने जा रहे थे जिन्हें यूपी व उत्तराखंड की पुलिस ने मनोहरपुर स्थित एक तिराहे पर रोका तो किसान आक्रोशित होकर धरने पर बैठ गए और उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने आंदोलन की रणनीति तय करते हुए छह घंटे तक कोई वार्ता नहीं की तो जिलाधिकारी हरिद्वार व उपजिलाधिकारी देहरादून किसानों के बीच पहुंचे तथा किसानों से उत्तराखंड के राज्यपाल को सौंपे जाने वाला ज्ञापन लेकर उन्हें आश्वासन दिया कि किसानों की बात उत्तराखंड शासन तक पहुंचाई जाएगी। इस पर किसानों ने जाम खोल दिया।

धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह, एसएसपी डा. एस. चन्नपा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एस. बी. सिंह समेत तमाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश में लगे रहे परंतु किसानों अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार, जिलाध्यक्ष चौ. चरणसिंह, बबली काम्बोज, पौड़ी गढ़वाल मंडल अध्यक्ष चौ. संजय सिंह, हरिद्वार जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, सुरेंद्र काम्बोज, युवा जिलाध्यक्ष अजय काम्बोज, डा. राजवीर सिंह, मनोज कमाली, केहर सिंह, रणधीर सैनी, आलिम प्रधान, सचिंद्र राणा, हाजी रियाजुल हसन, शक्ति सिंह, राकेश कुमार आदि सैंकड़ों व भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

Jamia Tibbia