थाना कुतुबशेर पुलिन ने आयोजित चैपाल में महिलाओं व बालिकाओं को किया आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक

थाना कुतुबशेर पुलिन ने आयोजित चैपाल में महिलाओं व बालिकाओं को किया आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक
  • सहारनपुर में महिलाओं को जागरूक करती थाना कुतुबशेर की एंटीरोमियो टीम।

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित चैपाल में महिलाओं एवं बालिकाओं को अधिकारों एवं आत्म सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।

थाना कुतुबशेर की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम उपनिरीक्षक सविता चैधरी, हेड कांस्टेबल मोंटी, कां कविंदर और पीआरडी निशा ने नदीम कॉलोनी में आयोजित चैपालों में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को समस्त हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। साथ ही बाल विवाह, साइबर अपराध की रोकथाम हेतु आवश्यक जानकारी देकर प्रोत्साहित किया। इसके अलावा महिला थाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने महानगर के बाजारों में कोचिंग सैंटर, अस्पताल एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें सुरक्षा सम्बंधी टिप्स दिए।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाईन नम्बरों की भी जानकारी दी तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के बारे में बताया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के सम्बंध में जागरूक करते हुए पम्पलेट भी वितरित किए।


Leave a Reply