थाना प्रभारी ने मृतक होमगार्ड के परिजनों को सौंपी सहायता राशि

थाना प्रभारी ने मृतक होमगार्ड के परिजनों को सौंपी सहायता राशि
  • सहारनपुर में अमोली में मृतक होमगार्ड के परिजनों को सहायता राशि सौंपती थाना नागल प्रभारी।

नागल। थाना प्रभारी कुसुम भाटी ने एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार बने होमागार्ड के परिजनों को स्टाफ द्वारा एकत्र की गई 35 हजार रूपए की धनराशि, फल, मिठाई तथा बच्चों के कपड़े आदि भेंटकर सांत्वना दी।

गौरतलब है कि थाना नागल में तैनात होमगार्ड मुकेश कुमार निवासी अमौली थाना देवबंद की विगत 8 अक्टूबर को सहारनपुर से ड्यूटी कर बाइक द्वारा घर वापस लौटते से अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। थाना नागल में तैनात पुलिसकर्मियों ने मृतक होमगार्ड के परिजनों की सहायतार्थ 35 हजार रूपए की धनराशि एकत्र की थी। आज थाना प्रभारी कुसुम भाटी ने टीम के साथ गांव अमौली पहुंचकर मृतक होमगार्ड के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा बच्चों के लिए मिठाई व कपड़े भेंट किए। थाना प्रभारी कुसुम भाटी ने कहा कि थाना नागल पुलिस सदैव मृतक होमगार्ड के परिजनों की सहायता के लिए तत्पर रहेगी।