पुलिस ने दो वारंटी आरोपी भेजे जेल

- सहारनपुर में नानौता पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटी आरोपी।
नानौता। थाना नानौता पुलिस ने दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार थाना नानौता पुलिस द्वारा थाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी व उपनिरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यायालय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन जेएम देवबंद द्वारा जारी किए गए वारंट के आधार पर दो वारंटी आरोपियों नेत्रपाल व बिरजू पुत्रगण कदम सिंह निवासीगण गांव जंधेड़ी थाना नानौता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।