shobhit University Gangoh
 

पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल
  • सहारनपुर में गंगोह पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्कर।

गंगोह [24CN]। कोतवाली गंगोह पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नाजायज चरस व एक अवैध तमंचा बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली गंगोह पुलिस ने कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक रामसिंह ने गांव बेगी बांसदेवा के मछली तालाब के पास से आरोपी मुस्तकीद उर्फ भूरा पुत्र जलील निवासी कुंडा खुर्द थाना गंगोह को दबोचकर उसके कब्जे से 200 ग्राम नाजायज चरस बरामद कर ली। जबकि ढलावली के बिजलीघर के पास से एक आरोपी इरशाद उर्फ भोटा पुत्र दीवान निवासी गांव कुंडाकला थाना गंगोह को एक नाजायज तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia