पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल
- सहारनपुर में बेहट पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।
सहारनपुर [24CN]। बेहट कोतवाली पुलिस ने एक शराब तस्कर को अवैध शराब की कसीदगी करते हुए रंगेहाथों दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बेहट कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में दबकोरा नदी के पुल के पास से एक शराब तस्कर धर्मपाल उर्फ कर्मपाल पुत्र बलबीर निवासी गांव दबकोरा थाना बेहट को अवैध शराब की कसीदगी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लीटर शराब खाम, शराब बनाने के उपकरण व लहन बरामद कर जेल भेज दिया। इसी थाना पुलिस ने दबकोरा तिराहे से एक स्मैक तस्कर मोहसिन पुत्र सलीम निवासी दबकोरा थाना बेहट को दबोचकर उसके कब्जे से 8 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर जेल भेज दिया।
