पुलिस ने तीन वारंटी आरोपियों को भेजा जेल

- सहारनपुर में गागलहेड़ी पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
सहारनपुर। जनपद पुलिस ने विभिन्न मामलों में संलिप्त तीन वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा के निर्देश पर पुलिस द्वारा जिले में वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गागलहेड़ी पुलिस ने उपनिरीक्षक यशपाल सोम के नेतृत्व में ग्राम दिनारपुर से एक वारंटी आरोपी नईम पुत्र तुफैल निवासी तेलीपुरा थाना गंगनहर रूड़की को गिरफ्तार कर लिया। इसी थाना पुलिस ने उपनिरीक्षक कृष्णवीर सिंह के नेतृत्व में एक वारंटी आरोपी बिजेंद्र पुत्र प्रकाश निवासी खजूरी अकबरपुर थाना गागलहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक एनबीडब्ल्यू वारंटी आरोपी योगेश कुमार पुत्र मामचंद निवासी तोता टांडा थाना बिहारीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।