तिरपडी में पंचायत में गोली चलाने के मामले मे पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा
नकुड [इंद्रेश]। कोतवाली क्षेत्र के तिरपडी गांव मे पंचायत में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले मे पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सोमवार को तिरपडी में शिवाजी महाराज के खिलाफ पोस्ट डालने के मामले हुई मारपीट की घटना को सुलझाने के लिये हुए पंचायत मे कुछ व्यक्तियों ने फायरिंग कर दी थी। जिसमे गोली लगने से दो व्यक्ति घायल हो गये थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ओरिस पुत्र अनीस व अनीस व रहीश पुत्रगण जिंदा को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से बारह बोर का एक तमंचा एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।
गांव मे पीएसी तैनात, विधायक मुकेश चौधरी भी पंहुचे गांव
उधर पंचायत मे फायरिंग की घटना से गांव मे तनाव पसरा हुआ हैं। गांव में पीएसी तैनात है। अल्पंसख्यक समुदाय के अधिकांश घरो पर ताले लटके हुए है। पिडित पक्ष मे रोष व्याप्त है। मंगलवार को विधायक मुकेश चौधरी ने गांव मे जाकर पिडित पक्ष से बातचित की। उन्होंने कहा कि पंचायत मे फायरिंग करने वालो को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर घटना है। जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा। हांलाकि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परंतु पिडित पक्ष का आरोप है कि अधिकांश हमलावर गांव से बाहर के थे। पुलिस उनमे से किसी को भी गिरफ्तार करने मे विफल रही है।
उधर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष दिग्विजय त्यागी व जिला मंत्री आकाश चौधरी ने भी गांव मे पहुचकर पिडित परिवारो को ढाढस बंधाया। कहा कि विहिप व बजरंगदल पिडित परिवारो के साथ है। घटना मे घायल दोनो व्यक्तियो का सहारनपुर मे उपचार चल रहा है।
