पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल

सहारनपुर। जनपद में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। मिली जानकारी के अनुसार थाना कुतुबशेर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक चंद्रसैन सैनी व उपनिरीक्षक सचिन पूनिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत सर्किट हाऊस के पास रामघाट जाने वाले रास्ते से एक आरोपी विकास पुत्र अशोक कुमार निवासी मौहल्ला शारदा नगर थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दबोचे गए आरोपी के कब्जे से एक नाजायज छूरा बरामद कर लिया। थाना चिलकाना पुलिस ने एक वांछित आरोपी इंतजार पुत्र जमशेद निवासी सांगाठेड़ा थाना गंगोह को दबोच लिया। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि विगत दिवस वादी ओमपाल सिंह पुत्र सुल्हर सिंह निवासी ग्राम घड़कोली थाना चिलकाना में लीलैंड ट्रक संख्या एचआर-45 सी-8511 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना के दौरान आरोपी इंतजार पुत्र जमशेद निवासी सांगाठेड़ा थाना गंगोह का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने उपनिरीक्षक यशवीर सिंह के नेतृत्व में पत्नी से संगमौर जाने वाले रास्ते पर स्थित घाटेड़ा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह व महेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र से एक एनबीडब्ल्यू वारंटी आरोपी विपिन पुत्र राजेश निवासी तोता टांडा थाना बिहारीगढ़ को दबोच लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।