नाबालिग को बहला फुसलाकर लेजाने वाले को पुलिस ने जेल भेजा
नकुड 16 फवरी इंद्रेश नगर के मौहल्ला बंजारान से एक किशोरी को बहलाफुसलाकर ले जाने के मामले मे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले मे तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद पिडिता के बयान व मेडिकल परीक्षण के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत अभियोग पंजिकृत करके आरोपी नईम पुत्र ताहिर निवासी कैराना को गिरफतार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि पिडिता के मेडिकल मे रेप की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गयी। गौरतलब है कि आरेापी के खिलाफ पिडित परिवार ने विगत 6 फरवरी को मुकदमा दर्ज करवाया था।
