पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा जेल
- सहारनपुर में फतेहपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपी।
फतेहपुर [24CN]। थाना फतेहपुर पुलिस ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को मात्र 12 घंटे के अंदर दबोचने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना फतेहपुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों रविकांत पुत्र अर्जुन, बनारसी पुत्र नंदन, विनोद पुत्र रतिराम निवासीगण गांव कमालपुर थाना फतेहपुर को दबिश देकर उनके मकान से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। थाना प्रभारी सतेंद्र नागर ने बताया कि दबोचे गए आरोपियों के खिलाफ 30 जनवरी को दुष्कर्म का मामला पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
