पुलिस ने पांच आरोपियों को भेजा जेल

- सहारनपुर में थाना सरसावा पुलिस द्वारा दबोचे गए बदमाश।
सरसावा [24CN]। थाना सरसावा पुलिस ने चार वारंटी आरोपियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सरसावा पुलिस द्वारा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने कस्बे के रायपुर रोड पर आने-जाने वाली महिलाओं व लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कस रहे एक मनचले समीर पुत्र अकरम निवासी मौहल्ला काजियान कस्बा व थाना सरसावा को गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह नागर व सुंदरसिंह के नेतृत्व में पुलिस ने ईश्वर पुत्र महेंद्र निवासी गदरहेड़ी थाना सरसावा, बासो पुत्र सुक्कड़, जगपाल व सतीश पुत्रगण तेजपाल निवासीगण अफगानहेड़ा थाना सरसावा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को चालान काटकर जेल भेज दिया।