पुलिस ने नशा तस्कर को भेजा जेल

पुलिस ने नशा तस्कर को भेजा जेल
  • सहारनपुर में थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा पकड़ा गया नशा तस्कर।

सहारनपुर [24CN]। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में नाजायज चरस व एक पिकअप गाड़ी बरामद कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक सूबेसिंह व उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर नशा तस्कर अरशद उर्फ कनकटा पुत्र भूरा उर्फ पाल्ली निवासी लोहानी सराय बकरीवाला मौहल्ला हाल निवासी एकता कालोनी थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिकअप गाड़ी संख्या यूपी-12बीटी-8034 के डेस्क बोर्ड से 400 ग्राम नाजायज चरस बरामद कर ली।

थाना प्रभारी सूबेसिंह ने बताया कि पकड़ा गया अरशद उर्फ कनकटा थाना कुतुबशेर का हिस्ट्रीशीटर व टॉपटेन अपराधी है जो पूर्व में भी इस तरह के अपराध कारित कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद गाड़ी को सीज कर दिया तथा अरशद का चालान काटकर जेल भेज दिया।