ईद के मद्देनजर शांति व सौहार्द बनाए रखने को लेकर पुलिस की गोष्ठी

ईद के मद्देनजर शांति व सौहार्द बनाए रखने को लेकर पुलिस की गोष्ठी
  • सहारनपुर में आयोजित गोष्ठी में मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी।

सहारनपुर। आगामी ईद उल फितर के मद्देनजर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को थाना कुतुबशेर क्षेत्र के सिटी पैलेस में पुलिस द्वारा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। गोष्ठी के दौरान धर्मगुरुओं, गणमान्य व्यक्तियों और क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद करते हुए ईद का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का भी आग्रह किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन पुलिस अधीक्षक व्योम बिंदर सहित अन्य अधिकारी व धार्मिक गुरु मौजूद रहे


Leave a Reply