पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा
- सहारनपुर में सदर बाजार पुलिस द्वारा दबोचे गए शातिर वाहन चोर।
सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली पुलिस बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक कपिल देव व उपनिरीक्षक विमल कुमार सैनी व उपनिरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों अमरदीप उर्फ माठू पुत्र पहल सिंह निवासी ग्राम ताहरपुर थाना कोतवाली देहात व विकास पुत्र प्रीतम सैनी निवासी मौहल्ला शैदमीर कस्बा व थाना झिंझाना जनपद शामली हाल पता किराये का मकान सचिन का सेंट्रल पार्क कोढ़ी कालोनी थाना सदर बाजार को आवास विकास में काशीराम कालोनी को जाने वाले रास्ते के पास से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी मोटरसाइकिल संख्या यूपी- 11बीएक्स-6787 बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी का धारा-317(2) बीएनएस की वृद्धि कर जेल भेज दिया।
