shobhit University Gangoh
 

पुलिस ने किया ज्वैलरी शोरूम में हुई चोरी की घटना का खुलासा, तीन महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने किया ज्वैलरी शोरूम में हुई चोरी की घटना का खुलासा, तीन महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
  • सहारनपुर में थाना सदर बाजार पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा दबोचे चोरी की घटना के आरोपी।

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस व स्वार्ट/सर्विलांस की टीम ने संयुक्त रूप से ज्वैलरी शोरूम कैरटलेन में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 3 करोड़ रूपए मूल्य के हीरे व सोने के आभूषण व 45 हजार रूपए की नगदी बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाईन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी को वादी कैरटलेन ज्वैलरी शोरूम के मैनजर अंकित मुखर्जी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि दिल्ली रोड स्थित कैरटलेन शोरूम में रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने स्टोर की दीवार तोड़कर सोने व डायमंड के आभूषण व नगदी चोरी कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

एसएसपी श्री तिवारी ने बताया कि आज थाना सदर बाजार पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रभारी निरीक्षक कपिल देव, निरीक्षक संजीव कुमार यादव, निरीक्षक सुनील शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक सुशील कुमार, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, महिला उपनिरीक्षक श्वेता शर्मा व महिला उपनिरीक्षक चंचल के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में शामिल तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों इरशाद उर्फ काला व दिलशाद पुत्रगण अनीश उर्फ पीरू निवासीगण भंगी कालोनी नियर हसमत कालोनी थाना मंडी हाल पता सैतान चैक कलियर थाना कलियर जनपद रूड़की हरिद्वार उत्तराखंड, सलमा पत्नी अरशद निवासी भंगी कालोनी नियर हसमत कालोनी  थाना मंडी सहारनपुर हाल पता नई बस्ती सरकारी ट्यूबवैल किराए का मकान सोनू का कलियर थाना कलियर जनपद हरिद्वार उत्तराखंड, कालीन पतनी अनीश उर्फ पीरू निवासी भंगी कालोनी नियर हसकत कालोनी थाना मंडी सहारनपुर हाल पता बंजारों का मौहल्ला पान की दुकान वाली गली थाना भगवानपुर जनपद रूड़की व सीमा पत्नी दिलशाद निवासी भंगी कालोनी नियर हसमत कालोनी थाना मंडी सहानपुर हाल पता सैतान चैक कलियर थाना कलियर जनपद रूड़की हरिद्वार उत्तराखंड को छोटी रेलवे लाईन खलासी लाईन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने व डायमंड के आभूषण जिनकी कीमत लगभग 3 करोड़ रूपए है व 45 हजार 100 रूपए की नगदी बरामद कर ली।

एसएसपी श्री तिवारी ने बताया कि दबोचे गए आरोपी इरशाद ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं एक माह से कबाड़ी बनकर दिल्ली रोड स्थित कैरटलेन ज्वैलरी शोरूम में रैकी कर रहा था। मैंने 22/23 जनवरी की रात में शोरूम के स्टोर की दीवार को गलेंडर से काटकर उसमें वहां रखे सोने व डायमंडी के आभूषण व नगदी चोरी कर ली थी तथा कलियर चला गया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मेरे द्वारा चोरी किए गए सामान को बेचने में मेरा भाई दिलशाद, मां काली, भाभी सीमा व सलमा मेरा सहयोग करते हैं। आज मैं अपने अपने भाई, मां व भाभी के साथ चोरी किए गए आभूषणों को दूसरे राज्य में बेचने जा रहा था तभी हमें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दबोचा गया आरोपी इरशाद शातिर किस्म का अपराधी हैं जिसके खिलाफ विभिन्न मामलों में अनेक थानों में लगभग 27 मुकदमे दर्ज हैं।

Jamia Tibbia