पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

मिर्जापुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़कर चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने दबोचे गए आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान व नगदी बरामद कर ली।

थाना मिर्जापुर प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि आज वादी भूरा पुत्र अशरफ निवासी पाडली ग्रंट थाना मिर्जापुर ने आरोपी शमीर के खिलाफ घर से दो मोबाइल, स्पीकर व नगदी आदि सामान चोरी करने के मामले में तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि आज उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक सोमपाल सिंह ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पाडली ग्रंट रोड स्थित पूजना नदी के पास से आरोपी शमीर पुत्र अनीस निवासी पाडली गं्रट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दबोचे गए आरोपी शमीर के कब्जे से चोरी का स्पीकर, दो मोबाइल, आधार कार्ड व 2400 रूपए की नगदी बरामद कर ली।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विगत रात्रि उसने देखा कि भूरा अपने परिवार के साथ खेत पर जा रहा है तथा घर कोई नहीं है। इस कारण वह मौका पाकर घर में घुस गया था तथा सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।