पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, चार बदमाश दबोचे
- सहारनपुर में सदर बाजार पुलिस द्वारा दबोचे गए शातिर चोर।
सहारनपुर [24CN] । थाना सदर बाजार पुलिस ने चार शातिर चोरों को दबोचकर उनके कब्जे से सामान बरामद कर चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार ने कोतवाली सदर बाजार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस ने बीती रात्रि नवादा रोड पर चोरी की योजना बना रहे चार बदमाशों को सौरभ पुत्र प्रवीण निवासी कोरी माजरा थाना सदर बाजार, शाहवेज पुत्र जहूर निवासी नंदी फिरोजपुर थाना कोतवाली देहात, नाहिद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी काजीपुरा थाना सदर बाजार व अंकित पुत्र सुभाष निवासी जाली वाली गली नवादा रोड थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया। दबोचे गए बदमाशों ने पूर्व में की गई चोरी की घटनाएं कारित करने की बात भी स्वीकारी।पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर 28 मई की रात्रि में विजयपाल पुत्र रमेश चंद निवासी गलीरा रोड थाना सदर बाजार के बंद मकान से ताले तोडक़र चोरी किया गया सामान लैपटॉप, एलसीडी मॉनिटर, सीपीयू, इनवर्टर बैटरा, जूते आदि सामान बरामद कर लिया।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना के सम्बंध मं विजयपाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली सदर बाजार में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। दबोचे गए बदमाश अभ्यस्त किस्म के चोरी करने वाले अपराधी हैं जिन्होंने पूर्व में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी सौरभ व अंकित की सक्रियता के चलते इन्हें थाने की टॉपटेन सूची में भी रखा गया था। पुलिस ने आरोपियों का वांछित धाराओं में चालान काटकर जेल भेज दिया।
