पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो शातिर लुटेरे, लूट का सामान व बाइक बरामद

पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो शातिर लुटेरे, लूट का सामान व बाइक बरामद
  • सहारनपुर में सरसावा पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर लुटेरे।

सरसावा [24CN]। थाना सरसावा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को दबोचकर लूट की दो घटनाओं का खुलासा करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त बाइक, छीने गए जेवरात व अवैध असलाह बरामद कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक देहात सूरज राय ने थाना सरसावा में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि थाना व कस्बा सरसावा में विगत 11 मई को अज्ञात बदमाशों ने एक महिला से चैन लूट ली थी। जबकि 22 मई को एक वृद्ध महिला से अज्ञात बदमाशों ने कुंडल छीनकर सनसनी फैला दी थी। इस सम्बंध में थाना सरसावा में मुकदमें दर्ज किए गए थे। उन्होंने बताया कि आज थाना सरसावा पुलिस ने थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक विकास सिंघल के नेतृत्व में इब्राहीमी रोड स्थित मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल के पास स्थित नाले की पुलिया से मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों सचिन उर्फ आशु पुत्र प्रमोद कश्यप व शौकीन उर्फ शोली पुत्र मुमताज निवासीगण अलीपुरा थाना सरसावा को दबोचकर उनके कब्जे से छीने गए चैन व कुंडल, दो नाजायज तमंचे 315 बोर, दो खोखा व चार जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक संख्या एचआर-71डी-8594 बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।