shobhit University Gangoh
 

पुलिस ने कुख्यात बदमाश ध्याना गुर्जर की निशानदेही पर किया चोरी सामान बरामद

पुलिस ने कुख्यात बदमाश ध्याना गुर्जर की निशानदेही पर किया चोरी सामान बरामद
  • सहारनपुर में सदर बाजार पुलिस द्वारा रिमांड पर लिया गया कुख्यात ध्यान सिंह।

सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने ध्याना गुर्जर गैंग के सरगना को पुलिस अभिरक्षा रिमांड पर लेकर लूटी गई सम्पत्ति के पांच चांदी के छल्ले, अमेरिका व सिंगापुर के डॉलर, बंगलादेशी टका व हजारों रूपए की नगदी बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

गौरतलब है कि थाना सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत अहमद बाग में पृथ्वीपाल सिंह पुत्र स. बलवंत सिंह के घर पर कुख्यात बदमाशों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। इस सम्बंध में कोतवाली सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना सदर बाजार पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पांच शातिर बदमाशों अशोक, कपिल, सुमित मलिक, विकास व योगेंद्र को लूटे गए माल के साथ गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ में अशोक कपिल, व सुमित मलिक गोली लगने से घायल हो गए थे। जबकि गिरोह का सरगना ध्यान सिंह पुत्र जयराम निवासी गांव कथना थाना एचोड़ा कम्बोह जनपद सम्भल मौके से फरार होने में सफल हो गया था। बाद में ध्यान सिंह ने पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था जिसे पुलिस ने मुरादाबाद कारागार में भेज दिया था। इस पर जनपद पुलिस द्वारा ध्यान सिंह को बी वारंट न्यायालय सहारनपुर में तलब कराकर जिला कारागार सहारनपुर में निरूद्ध किया गया था।

पुलिस ने न्यायालय से कस्टडी रिमांड पर लेकर आरोपी ध्यानसिंह की निशानदेही पर गांव कथना थाना एचोड़ा कम्बोह जिला सम्भल के जंगल से लूटी गई सम्पत्ति में से चांदी के दो गिलास, दो कटोरी, पांच छल्ले, 12 नोट व 7 विदेशी सिक्के तथा 40 हजार रूपए की नगदी बरामद कर ली। पुलिस ने ध्यान सिंह को न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेज दिया।

Jamia Tibbia