पुलिस ने बरामद किया अवैध शराब का जखीरा, तीन आरोपी भेजे जेल

पुलिस ने बरामद किया अवैध शराब का जखीरा, तीन आरोपी भेजे जेल
  • सहारनपुर में पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब तस्कर व बरामद शराब का जखीरा।

सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना नगर कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह व उपनिरीक्षक जयविंद्र सिंह के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान सतनाम काम्पलैक्स से तीन शातिर शराब तस्करों जितेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव विजयपुरा थाना सिविल लाईन जनपद इटावा, बृजेश सिंह पुत्र शिवरतन सिंह निवासी ग्राम फतेहपुरा थाना बकेवर जनपद इटावा व सौरभ पुत्र नाथूराम निवासी चिरकुआ थाना विधुना जनपद औरेया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 345 बोतल अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद कर ली। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपियों के कब्जे से बरामद शराब की कीमत करीब 46 हजार रूपए है। पुलिस ने दबोचे गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-60 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।