तीन बालअपचारियो से पुलिस ने चोरी की नौ बाईक बरामद की
- बालअपचारियों से बरामद बाईक व बरामद करने वाले पुलिस अधिकारी
नकुड 4 दिसबंर इंद्रेश। पुलिस ने तीन बाल अपराधियों के कब्जे से चोरी की नौ बाईक बरामद की है। पुलिस ने तीनो को अपने सरंक्षण मे लेकर उन्हे बाल न्यायालय मे पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
सीओ अशोक कुमार सिसौदिया व प्रभारी निरिक्षक धमेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र मे लगातार बाईक चोरी की सूचनांए मिल रही थी। 26 अक्टुबर को नठोडी निवासी अंकुर कुमार ने बाईक चोरी की तहरीर दी थी। इसके बाद 30 नवबंर को लक्सर निवासी आशीष कुमार ने ने बाईक चोरी की तहरीर दी थी। इसके बाद तीन दिसबरं को इस्लामनगर निवासी अमीर अहमद ने बाईक चोरी की सूचना दी थी। अधिकारी लगातार बाईक चोरो पर अंकुश लगाने के निर्देंश दे रहे थे।
इन घटनाओ के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो डीसीएम हाई स्कूल के पास से तीन बालअपचारियों को पुलिस संरक्षण मे लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो बाईक बरामद की। इसके अलावा पूछताछ करने पर इनके कब्जे से पुलिस चोरी की 7 बाईक ओर बरामद की है। बरामद बाईको में चोरी गयी तीनो बाईक मिल गयी । जबकि बराबद छः बाईक को टरेस किया जा रहा है।
प्रभारी निरिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बाल अपचारियो को न्यायालय के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजा जायेगा। उन्होंने साफ कहा कि क्षे़त्र मे असामाजिक तत्वो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस की इस सफलता मे प्रभारी निरिक्षक धर्मेंद्र कुमार, एसआई शिवम चैधरी, व संदीप कुमार, के अलावा कांस्टेबल मतीन अहमद, तरूण कुमार, रूपेंद्र कुमार, व मोंटी शामिल रहे।
