पुलिस ने लापता लड़कों को किया सकुशल बरामद
![पुलिस ने लापता लड़कों को किया सकुशल बरामद](https://24city.news/wp-content/uploads/2023/09/4spur3.gif)
- सहारनपुर में पुलिस द्वारा बरामद किए गए लापता लड़के।
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने तीन दिन पूर्व लापता हुए दो लड़कों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कुतुबशेर पुलिस ने थाना प्रभारी चंद्रसैन व उपनिरीक्षक अजब सिंह के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विगत 1 सितम्बर को अपने घर से बिना किसी को बताए लापता हुए आर्यन पुत्र आनंद व अर्पित पुत्र विश्वास निवासीगण नगला खारी थाना कुतुबशेर को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली की सर्वत्र सराहना की जा रही है।