पुलिस ने की अवैध शराब बरामद, दो को भेजा जेल
- सहारनपुर में थाना एसपीयूआर द्वारा पकड़े गए शराब तस्कर।
सहारनपुर [24CN] । थाना मिर्जापुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से भारी मात्रा में तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब बरामद कर ली। मिली जानकारी के अनुसार थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा उपनिरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में बादशाही बाग तिराहे पर चैकिंग के दौरान दो शराब तस्करों रविंद्र पुत्र धर्मसिंह व बबलू पुत्र सुंदरपाल निवासीगण ढाकी सहसपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून उत्तराखंड को टोएटा गाड़ी संख्या यूके-07टीबी-2119 तथा गाड़ी यूके-16ए-9497 में परिवहन कर लाते समय अवैध शराब के 135 पव्वे देशी शराब व 96 पव्वे मैकडोवल बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
