पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे 150 लोगों के काटे चालान, जुर्माना वसूला

- स्टेट हाईवे स्थित मुजफ्फरनगर चुंगी पर मास्क न लगाने वाले लोगों के चालान काटती पुलिस।
देवबंद [24CN] : नगर व क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्रशासन लगातार मास्क चेकिंग अभियान चला रहा है। मंगलवार को पुलिस ने स्टेट हाइवे स्थित मुजफ्फरनगर चुंगी पर अभियान चलाते हुए बिना मास्क घूम रहे 150 लोगों के चालान काटे। साथ ही पुलिस ने लोगों को मास्क का वितरण भी किया।
एसडीएम राकेश कुमार सिंह और सीओ रजनीश उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस ने स्टेट हाईवे स्थित डाकबंगले के निकट चैराहे पर चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे बिना मास्क पहने लोगों को पुलिस ने कड़ी फटकार लगाई। खासतौर पर ई-रिक्शा चालकों की जमकर क्लास ली और उन्हें कड़ी हिदायत दी कि वह मास्क लगाने वाली सवारियों को ही अपने रिक्शा में बैठाएं।
चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने १५० लोगों के चालान काट जुर्माना वसूला। ऐसे लोग जिनके पास जुर्माना भरने के पैसे नहीं थे, उन्हें पुलिस ने मास्क वितरित किए और आइंदा मास्क के बिना घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया कि १५० लोगों के चालान काटकर उनसे जुर्माना वसूला गया है।