पुलिस ने कार सवार पांच व्यक्तियों के कब्जे से की लाखों रूपये की नगदी बरामद

पुलिस ने कार सवार पांच व्यक्तियों के कब्जे से की लाखों रूपये की नगदी बरामद
  • सहारनपुर के नकुड़ में बरामद नगदी की गिनती करते पुलिस कर्मी

सहारनपुर। नकुड़ कोतवाली पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही चैकिंग के दौरान एक कार में सवार पांच लोगांे को हिरासत मंें लेकर उनके कब्जे से लाखों रूपये की नगदी बरामद कर ली तथा चारो आरोपियों द्वारा नगदी के संबंध में संतोषजनक जवाब न देने पर अपने कब्जे में ले लिया तथा आरोपियो की गाड़ी को सीज कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार नकुड़ कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा व उपनिरीक्षक मौ.जहांगीर व विपिन कुमार के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संघन चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान कस्बे के जनक बाजार में एक गाड़ी संख्या पीबी 39 के-8383 को गैर प्रान्त की होने के कारण संदिग्ध लगने पर रोककर जांच की, तो गाड़ी में पांच व्यक्ति जाहिद पुत्र अशफाक निवासी सेवक इन्कलेव थाना राजपुरा सिटी जिला पटियाला पंजाब, मौ.इश्तखार पुत्र भूरा निवासी बशी कला थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर, नूर आलम पुत्र इरशाद कुरैशी निवासी गुलाबगढ़ रोड थाना डेरा बशी जिला मोहाली पंजाब, राकिब पुत्र अफजाल कुरैशी, अरशद पुत्र इस्लाम कुरैशी निवासीगण मिरच मण्डी राजपुरा थाना सिटी कोतवाली जिला पटियाला पंजाब के कब्जे से तलाशी के दौरान 38 लाख 35 हजार रूपये बरामद कर लिये। पुलिस ने जब कार सवार लोगों से कैश व कार के संबंध में प्रपत्र मांगे, तो वह कोई प्रपत्र नहीं दिखा सकें, जिस पर पुलिस टीम ने उपजिलाधिकारी नकुड़ को मामले की जानकारी देते हुए नायाब तहसीलदार की मौजूदगी में 38 लाख 35 हजार रूपये को अपने कब्जे मंे ले लिया तथा बरामद गाड़ी को सीज कर दिया।

नकुड़ कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा ने बताया कि बरामद धनराशि के संबंध मंे एसडीएम व पुलिस उपाधीक्षक की कमेटी बनाकर जांच की जायेगी तथा आयकर विभाग को भी सूचित किया जाएगा। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियांे ने बताया कि वह राजपुरा पटियाला जा रहे थे, जहां पर उन्हें यह धनराशि किसी व्यक्ति को देनी थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुयी थी।