राष्ट्रीय मतदाता दिवपस पर पुलिस अधिकारियों ने ली शपथ

- सहारनपुर में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ लेते पुलिस अधिकारी व कर्मचारी।
सहारनपुर। जनपद पुलिस द्वारा 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गई। पुलिस लाईन में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक यातायात चित्रांशु गौतम, प्रतिसार निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर व पुलिस लाईन में तैनात अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।