shobhit University Gangoh
 

मुजफ्फरनगर में किसान की फांसी लगाकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक किसान की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव नलकूप के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीरापुर दलपत निवासी प्रवेश (35 वर्ष) पुत्र रामे बुधवार रात में अपने खेत पर नलकूप से पानी चलाने गया था। सुबह परिजन खेत पर पहुंचे तो उसका नलकूप के पास शव पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि हाथ और पैर बंधे हुए थे। उनका आरोप है कि फांसी लगाकर हत्या की गई है। वहीं सूचना पर एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ जानसठ शकील अहमद ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से पूछताछ भी की।

परिवार के लोगों का आरोप है कि गांव के ही इंद्रजीत ने किसान प्रवेश की हत्या की है। एसपी देहात ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। हत्या का कारण पैसों का लेनदेन बताया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक प्रवेश रोडवेज में संविदा चालक भी था।

Jamia Tibbia