shobhit University Gangoh
 

मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे दो शातिर बदमाश, लूट का किया खुलासा

मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे दो शातिर बदमाश, लूट का किया खुलासा
  • सहारनपुर में पुलिस द्वारा दबोचे गए लुटेरे व जानकारी देते एसएसपी डा. एस. चन्नपा।

सहारनपुर [24CN] । थाना गागलहेड़ी पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर स्क्रेच व्यापारियों के साथ हुई लूट का खुलासा करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने दबोचे गए आरोपियों के कब्जे से लूट के 26 लाख रूपए, घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार, अवैध असलाह व कारतूस बरामद कर लिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. एस. चन्नपा ने पुलिस लाईन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि दिल्ली में बुराड़ी स्थित शास्त्री पार्क एक्सटेंशन निवासी रोहित शर्मा पुत्र महेश चंद शर्मा ने थाना गागलहेड़ी में सूचना दी थी कि वह एवं उसके दो साथी मोहित व नटवर गांव सोना सैदमाजरा में संदीप चौधरी व उसके साथियों सोनू, सचिन शर्मा एवं सचिन चौधरी स्क्रेप का माल खरीदने आए थे जिसमें हम इन लोगों से पहले भी एक बार 1.44 लाख तथा 5 लाख रूपए का स्क्रेप खरीदकर ले जा चुके हैं। 23 मार्च को पुन: स्क्रेप की डील के लिए इन लोगों ने हमें अपने कार्यालय पर बुलाया था तथा हथियारों व डंडों से मारपीट व हमला कर 27 लाख रूपए लेकर जंगल के रास्ते फरार हो गए थे।

एसएसपी डा. चन्नपा ने बताया कि आज थाना गागलहेड़ी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दया शुगर मिल के सामने हरियाबांस के रास्ते पर मुठभेड़ में दो आरोपियों सोनवीर उर्फ सोनू पुत्र पूरण चंद निवासी नगला महापत थाना राया जनपद मथुरा व संदीप कुमार पुत्र शशीपाल सिंह निवासी गांव करील थाना मुर्सान हाथरस हाल निवासी मौहल्ला कौसरपुर मंदिर वाली गली थाना न्यू आगरा को लूटे गए 26 लाख रूपए नगद, घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार संख्या यूपी-11क्यू-9430, एक अवैध पिस्टल 32 बोर मय दो जिंदा कारतूस तथा एक अवैध तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा व 1 खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके दो साथी फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia