पुलिस की बदमाशो से मुठभेड , एक बदमाश के पैर मे गोली लगी

नकुड 6 अक्टुबर इंद्रेश। कोतवाली पुलिस की बदमाशो के साथ हुई मुठभेड मे एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दुसरा बदमाश मोके से फरार हो गया है।
कोतवाल संतोष कुमार त्यागी ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को दुपहर बाद अंबेहेटा चैकी इंचार्ज विकास चारण अंबेहेटा चिडाव रोड पर चैकिंग कर रहे थे। तभी चिडाव की ओर से दो बाईक सवार आये। उन्हे पुलिस ने रूकने का ईशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग करते हुए बदमाश वापस चिडाव की ओर बाईक मोड कर भागने लगे।
पुलिस ने बदमाशो का पीछा किया। एक डेढ किमी दूर एक बाग के पास पुलिस बदमाशो के नजदीक आयी तो उन्होंने फिर से पुलिस पर फायर किया। जिसके जवाब मे पुलिस को भी फायर करना पडा। पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर मे लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को पकड लिया। जबकि उसका दुसरा साथी मौके से फरार होने मे कामयाब हो गया।
पकडे गये बदमाश की पहचान राहत पुत्र जिदा निवासी अंबेहेेटा के रूप मे हुई है। पुलिस का दावा है कि पकडे गये बदमाश पर जानलेवार हमला करने व लूट के कई मुकदमे दर्ज है। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिये अस्पताल मे भर्ती कराया है। जंहा उसका उपचार चल रहा है।
