पुलिस ने अभियान चलाकर 23 वारंटी आरोपी किए गिरफ्तार
- सहारनपुर में रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।
सहारनपुर। जनपद पुलिस द्वारा वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा उपनिरीक्षक राजकुमार तोमर व कृष्णवीर सिंह के नेतृत्व में एनडीपीएस एक्ट के वांछित आरोपी आबिद पुत्र जरीफ निवासी कोलकी कला थाना गागलहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। थाना नागल पुलिस थाना प्रभारी कुसुम भाटी व उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह व अशोक कुमार के नेतृत्व में तीन वारंटी आरोपियों ऋषिपाल सिंह पुत्र नसीब सिंह निवासी भलस्वा थाना नागल, जस्सी पुत्र कुरा निवासी खजूरवाला थाना नागल व शमशेर पुत्र सगीर निवासी नोजली थाना नागल को गिरफ्तार कर लिया।
थाना सरसावा पुलिस ने थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक विकास सिंघल व अश्विनी कुमार के नेतृत्व में चार वारंटी आरोपियों राशिद पुत्र इस्लाम निवासी नसीरपुरा थाना सरसावा, हारून पुत्र बासो निवासी ढिक्का कला थाना सरसावा, जहीद व फजयाज पुत्रगण केशु निवासीगण हुसैनपुर थाना सरसावा को गिरफ्तार कर लिया। थाना कुतुबशेर पुलिस ने थाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी, उपनिरीक्षक अनुज कुमार व दीपक कुमार के नेतृत्व में दो वारंटी आरोपियों सरवर उर्फ टोलन पुत्र मुन्ना निवासी लड़कियों का मदरसा हबीबगढ़ थाना कुतुबशेर, दानिश उर्फ पहुंचा पुत्र कल्लू निवासी मौहल्ला ढोलीखाला थाना कुतुबशेर को दबोच लिया।
थाना तीतरों पुलिस ने थाना प्रभारी प्रमोद कुमार व उपनिरीक्षक अशोक यादव के नेतृत्व में न्यायलय एसीजे जूनियर डिवीजन द्वितीय सहारनपुर के वारंटी आरोपी मोहकम पुत्र शम्भू गुर्जर निवासी रादौर थाना तीतरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने थाना प्रभारी रमेश चंद्र व उपनिरीक्षक राजीव गौर व जगपाल सिंह के नेतृत्व में वारंटी आरोपी अनीस उर्फ बादशाह उर्फ सद्दाम पुत्र मौ. इरफान निवासी भट्टा कालोनी थाना सदर बाजार, महिला आरोपी श्रीमती बालेश पत्नी शेरसिंह निवासी शेखपुरा कदीम कोतवाली देहात, श्याम सिंह पुत्र श्याम लाल निवासी मिशन कम्पाउंड थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली नकुड़ पुलिस ने थाना प्रभारी जसवीर सिंह व उपनिरीक्षक संदीप कुमार अधाना के नेतृत्व में दो वारंटी आरोपियों अवलीन उर्फ ओलीन पुत्र समयदीन निवासी नवाजपुर थाना नकुड़ तथा आबिद पुत्र कामिल निवासी खेड़ा अफगान थाना नकुड़ को गिरफ्तार कर लिया।
थाना मिर्जापुर पुलिस ने थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील शर्मा, उपनिरीक्षक सोमपाल सिंह, भूपेश शर्मा व असगर अली के नेतृत्व में तीन वारंटी आरोपियों सलमान पुत्र वरीश निवासी महमूद मजरा रायपुर थाना मिर्जापुर, गुलफाम उर्फ गढ़वाली पुत्र मुन्ना निवासी रायपुर थाना मिर्जापुर, शाहबाज पुत्र अफजान निवासी मिर्जापुर पोल थाना मिर्जापुर को दबोच लिया। इसके अलावा कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस ने कोतवाली प्रभारी नरेंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह व अरविंद कुमार के नेतृत्व में चार वारंटी आरोपियों सोमदास पुत्र हुकम सिंह निवासी जानखेड़ा थाना रामपुर मनिहारा, कान उर्फ फुरकान पुत्र फराई उर्फ हफीज, उर्फ फिजू व भीम उर्फ विकास पुत्र कंवर सिंह निवासी मौहल्ला इकराम कस्बा व थाना रामपुर मनिहारान, मुकेश पुत्र सोमप्रकाश निवासी सहजवा थाना रामपुर मनिहारान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी वारंटी आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
