पुलिस ने किया सतपाल हत्याकांड का खुलासा, पत्नी बनी हत्यारिन

पुलिस ने किया सतपाल हत्याकांड का खुलासा, पत्नी बनी हत्यारिन
  • सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक व पकड़ी गई हत्यारोपी महिला।

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने मात्र 4 घंटे के अंदर सतपाल हत्याकांड का खुलासा करने में सफलता हासिल कर ली। सतपाल की हत्या उसकी पत्नी ने मारपीट व उत्पीडऩ से परेशान होकर अपनी चुन्नी से गला घोंटकर की थी। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाईन स्थित सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि थाना चिलकाना के मौहल्ला कोठीवाला निवासी रविंद्र ने थाना चिलकाना में विगत दिवस सूचना दी थी कि उसके भाई सतपाल की हत्या उसकी पत्नी रामवती ने की है। पुलिस ने रविंद्र की तहरीर के आधार पर श्रीमती रामवती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने आज थाना प्रभारी सतेंद्र राय व वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में कस्बा सुलतानपुर से हत्यारोपी रामवती पत्नी सतपाल निवासी कोठीवाला कस्बा सुलतानपुर को गिरफ्तार कर मात्र चार घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

एसपी सिटी श्री मांगलिक ने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपी रामवती ने बताया कि उसका पति सतपाल नशे का आदी थी तथा नेश करने के बाद उसके साथ मारपीट करता था। उसकी इस आदत से मैं परेशान हो गई थी। इसलिए मैंने अपनी चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि पूर्व में भी उसका पति कई बार जेल जा चुका था।