पुलिस ने किया मोबाइल लूट का खुलासा, दो आरोपी पकड़े
- सहारनपुर में पुलिस द्वारा दबोचे गए शातिर लुटेरे।
गंगोह। कोतवाली पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को दबोचकर मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो नाजायज चाकू व लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया
। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली व कस्बा गंगोह के मौहल्ला टांकान निवासी ऋषभ पुत्र नीरज कुमार से अज्ञात बदमाशों द्वारा बैंक ऑफ इंडिया के पास से एक मोबाइल लूट लिया था। इस सम्बंध में वादी ऋषभ द्वारा गंगोह कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। गंगोह कोतवाली पुलिस ने आज उपनिरीक्षक विपिन मलिक के नेतृत्व में मौहल्ला मोहम्मद गौरी कब्रिस्तान के पास से दो शातिर बदमाशों बिलाल पुत्र शमशुद्दीन निवासी गांव पीरमाजरा थाना गंगोह तथा परवेज पुत्र इकराम निवासी सांगाठेड़ा थाना गंगोह को दबोचकर उनके कब्जे से एक-एक नाजायज चाकू व लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का वांछित धाराओं में चालान काटकर जेल भेज दिया।
