shobhit University Gangoh
 

पुलिस ने किया एलसीडी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर [24CN]। थाना कुतुबशेर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचकर एलसीडी चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर उनके खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिय।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कुतुबशेर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित व उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में न्यूऐरा स्कूल के गेट के सामने से तीन शातिर चोरों रहमान पुत्र जिंदा हसन, रिजवान पुत्र अलताफ निवासीगण एकता कालोनी थाना कुतुबशेर व इंतजार पुत्र अखलाक निवासी छप्पर वाली मस्जिद थाना मंडी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक एलसीडी, सीसीटीवी कैमरे की एक वाईफाई, तीन सीसीटीवी कैमरे व ट्रैक्टर का पहिया बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia