पुलिस ने काटे 552 लोगों के चालान
सहारनपुर [24CN] । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मॉस्ट चैकिंग अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने 552 लोगों को बिना मॉस्क के चालान काटकर 68100 रूपए समन शुल्क वसूल किया।
गौरतलब है कि देश व प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस विभाग को विशेष जांच अभियान चलाकर बिना मॉस्क पहने सडक़ों पर घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अनुपालन में पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष जांच अभियान में सडक़ों पर बिना मॉस्क लगाए घूमने वाले 552 लोगों के चालान काटकर 16199 रूपए समन शुल्क वसूला गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. एस. चन्नपा ने बताया कि पुलिस द्वारा समय व स्थान बदलकर बिना मॉस्क पहने लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर समन शुल्क वसूल किया जाएगा।
