पुलिस ने मिशन शक्ति के अतंगर्त विभिन्न विद्यालयो मे चलाया जागरूता अभियान

फोटो एचाआईटी मे छात्राओ को जागरूक करते पुलिस अधिकारी

नकुड 25 सितबंर इंद्रेश। कोतवाली पुलिस ने विद्यालयो छात्राओ को महिला सुरक्षा के संबन्ध मे जानकारी दी।

यहंा सहारनपुर रोड पर एचआईटी मे आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुुमार सिसौदिया ने छात्राओ से कहा कि वे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वे निर्भिकता के साथ अपनी पढाई मे मन लगाये । कोई समस्या हो तो पुलिस की मदद ले। प्रभारी निरिक्षक संतोष कुमार त्यागी ने छात्राओ को बताया कि वे किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी महिला हेल्पलाईन पर पुलिस को दे। पुलिस ऐसी घटनाओ को रेाकने के प्रति प्रतिबद्ध है। पुलिस तत्परता के साथ महिलाओ की सुरक्षा के लिये कदम उठायेगी।

महिला एसआई माधूरी शर्मा ने कहा कि पुलिस पूरी सिददत के साथ उनकी सुरक्षा के लिये उपलब्ध है। सरकार के मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस जागरूकता बढाने का काम कर रही है।