पुलिस ने छह का शांतिभंग में चालान किया, दो वांछित पकड़े

पुलिस ने छह का शांतिभंग में चालान किया, दो वांछित पकड़े
  • पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गये गांव ध्याना के आरोपी

देवबंद [24CN]: कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग में दो पक्षों के छह लोगों का चालान किया है। वहीं, पुलिस ने अलग अलग मामलों में फरार चल रहे एक किशोर को निगरानी में लिया है। जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस ने घ्याना गांव निवासी अमरनाथ, रामकुमार, तेजपाल और कपूरी गोविंदपुर गांव निवासी सोनू, इमरान, फरमान का शांतिभंग की धारा में चालान किया है। पुलिस के मुताबिक उक्त आरोपी झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने इमलिया गांव में क्रिकेट मैच को लेकर हुए झगड़े में फरार किशोर को रणखंडी रेलवे फाटक के समीप से निगरानी में लिया है। जबकि मोहल्ला अबुलमाली निवासी सलमान उर्फ उल्लू को एनडीपीएस के मामले में राज्जुपुर बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।