पुलिस ने दबोचा अपहरण करने का वांछित आरोपी
- सहारनपुर में सरसावा पुलिस द्वारा पकड़ा गया अपहरण का आरोपी।
सरसावा [24CN]। थाना सरसावा पुलिस ने अपहरण के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना सरसावा पुलिस ने चैकिंग के दौरान उपनिरीक्षक नरेश कुमार भाटी के नेतृत्व में अपहरण के मुकदमे में फरार चल रहे बदमाश शहजाद पुत्र शब्बीर उर्फ लील्ला निवासी गांव बाप्पा थाना रादौर यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।
