फर्जी रायल्टी प्रकरण में पुलिस ने दबोचा वांछित आरोपी

फर्जी रायल्टी प्रकरण में पुलिस ने दबोचा वांछित आरोपी
  • सहारनपुर में थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा दबोचा गया वारंटी।

बिहारीगढ़ [24CN]। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने अवैध खनन के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी रायल्टी की प्रति, कम्प्यूटर आदि बरामद कर लिए।

मिली जानकारी के अनुसार थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा थाना प्रभारी मनोज चौधरी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकुमार, उपनिरीक्षक अरविंद शर्मा व उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में कस्बा फतेहपुर से खनन की फर्जी रायल्टी के मामले में एक वांछित आरोपी हुसैन उर्फ हसनैन पुत्र अली हसन निवासी फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह फर्जी रायल्टी व फर्जी रायल्टी में प्रयुक्त कम्प्यूटर बरामद कर लिया।

थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त हुसैन उर्फ हसनैन ने बताया कि वह आमिर पुत्र ताहिर निवासी गांव खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर उत्तराखंड के साथ मिलकर फर्जी रॉयल्टी तैयार करते थे तथा सीताराम पुत्र मोहनलाल निवासी सुभाष नगर पुराना क्लेमनटाउन व इसरार पुत्र जमील अहमद निवासी बजीटी थाना देवबंद को देते थे जो आगे सप्लायरों को सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपी का वांछित धाराओं में चालान काटकर जेल भेज दिया।