shobhit University Gangoh
 

पुलिस ने पकड़े दो वारंटी आरोपी

पुलिस ने पकड़े दो वारंटी आरोपी
  • सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया वारंटी आरोपी।

सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली पुलिस ने जनपद पुलिस द्वारा वारंटी व वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी नीरज सिंह व उपनिरीक्षक अवशेष भाटी के नेतृत्व में पुलिस ने एक वारंटी आरोपी विशाल उर्फ झींगर पुत्र मुलकराज निवासी मौहल्ला इंद्रा कालोनी कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दबोचे गए आरोपी के खिलाफ नगर के कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। इसी थाना पुलिस ने आरोपी फरीनुद्दीन पुत्र हसीनुद्दीन निवासी रामपुर चुंगी रूड़की जिला हरिद्वार उत्तराखंड हाल पता शौकत अली पुत्र अली अहमद निवासी मौहल्ला मालियान समादार चौक नगर कोतवाली को समादार चौक से दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia