shobhit University Gangoh
 

पुलिस ने दबोचे दो वांछित आरोपी

नकुड़ [24CN]। थाना नकुड़ पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया। थाना नकुड़ पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए चैकिंग के अभियान के तहत उपनिरीक्षक संजय शर्मा व उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी निखिल पुत्र मुकेश निवासी जानखेड़ा थाना रामपुर मनिहारान को आशा खेड़ी मोड़ से दबोचकर उसाके कब्जे से एक तमंचा 12 बोर मय एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया। जबकि उपनिरीक्षक देवेश कुमार ने फंदपुरी तिराहे से जियाउलहक पुत्र अब्दुल हक निवासी खजूरहेड़ी थाना नकुड़ को एक देशी तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia